भाभी को पीटकर जख्मी किया
बिरनी (गिरिडीह) : गुरुवार की शाम प्रखंड के जरीडीह जंगल के पास खेत में एक महिला को गंभीर रूप से जख्म
बिरनी (गिरिडीह) : गुरुवार की शाम प्रखंड के जरीडीह जंगल के पास खेत में एक महिला को गंभीर रूप से जख्मी व अधमरा हालत में देख लोगों ने हो हल्ला किया। यह सुनकर जरीडीह के ग्रामीण उसे देखने वहां पहुंचे तो उसकी पहचान जरीडीह निवासी झबन महतो की पत्नी मुन्नी देवी उर्फ झबनी देवी (45 वर्ष) के रूप में की। खरीडीह के पंसस सत्येंद्र ¨सह व जरीडीह के समाजसेवी बहादुर ¨सह ने उस महिला को इलाज के लिए बिरनी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के सिर, चेहरा, हाथ व पैर में गंभीर रूप से जख्म के निशान थे। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे होश आया। चिकित्सक ने गंभीर हालत देखकर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पंसस ने उस महिला के माता-पिता को दूरभाष पर सूचना दी। होश में आने पर उसने कहा कि खेत में धान रोपने गई थी। उसी वक्त देवर वंशी महतो, देवरानी, उनके पुत्र व पुत्री ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। उक्त लोगों ने जान मारने की नीयत से ऐसा किया। पंसस ने बताया कि उक्त महिला का अपना कोई नहीं है। बस दो छोटे छोटे बच्चे हैं। करीब दस वर्ष पहले उसका पति इस महिला व बच्चों को छोड़कर इसी थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ में किसी दूसरी औरत से शादी कर ली। वह महिला अपने छोटे छोटे बच्चों के साथ जरीडीह के जंगल में झोंपड़ी बनाकर रह रही है। इसकी सूचना बिरनी थाना को दी गई।