आश्वासन के बाद चौथे दिन धरना स्थगित
तिसरी (गिरिडीह): पारा शिक्षक सुनील शर्मा का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को समाप्त हो गया। सहायक कार्य
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 10:42 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 10:42 PM (IST)
तिसरी (गिरिडीह): पारा शिक्षक सुनील शर्मा का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को समाप्त हो गया। सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अभिनव कुमार सिन्हा ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। सुनील ने यह भी कहा कि अगर फर्जीवाड़ा मामले में निष्पक्ष जांच एवं इसमें शामिल लोगों पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वे प्रखंड मुख्यालय के पास धरना पर 17 जुलाई से बैठे हुए थे। मौके पर सुमन लेखपाल, पंकज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र यादव, नरेश यादव, ब्रह्मदेव यादव, अनिल यादव, दिनेश विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें