अगर एक पेड़ कटे तो चार पेड़ लगाएं : विधायक
पीरटांड़ (गिरिडीह) : पीरटांड़ के प्लस टू उच्च विद्यालय कुम्हरलालो में गुरुवार को वन महोत्सव का आयोजन क
पीरटांड़ (गिरिडीह) : पीरटांड़ के प्लस टू उच्च विद्यालय कुम्हरलालो में गुरुवार को वन महोत्सव का आयोजन किया गया। विधायक निर्भय शाहाबादी, डीएफओ कुमार आशीष व सीसीएफ मोहनलाल की मौजूदगी में एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। सभी अतिथियों ने बांस ग्रेबियन में पौधे लगवाए। साथ ही बच्चों व ग्रामीणों को पेड़ की महत्ता बताते हुए पेड़ लगाने की अपील की। विधायक ने कहा कि पेड़ ही जीवन है। सरकार संकल्पित है कि अगर एक पेड़ कटेगा तो उसकी जगह चार गुना पेड़ लगाया जाएगा। डीएफओ ने कहा कि पेड़ नहीं रहने के कारण धरती भी संकट में आ गई है। कई जगह लोगों को सांस तक लेने में दिक्कतें होने लगी हैं, इसलिए पेड़ लगाएं और अपना जीवन बचाएं। इसमें पीरटांड़ के प्रमुख सिकंदर हेम्ब्रम, बीस सूत्री अध्यक्ष शरत भक्त, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश सेठ, श्याम प्रसाद, बबलू साव आदि ने पेड़ की महता बाताते हुए रक्षाबंधन के अवसर पर भाई के बाद पेड़ में रक्षा सूत्र बंधने व पांच-पांच पेड़ लगाने पर बल दिया। बाद में विधायक विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ भी बैठे व उनकी समस्याओं को सुना। मौके पर मुखिया सुभाष बरनवाल, अरविन्द बरनवाल, सोवेंद्र कुमार, केडी राय, एके ठाकुर, राजेश कुमार सिन्हा, शिवशंकर ¨सह, बालेश्वर यादव, प्रधान शिक्षक संजय कुमार आदि उपस्थित थे।