हत्याकांड में पांच नक्सलियों की जमानत खारिज
गिरिडीह : भेलवाघाटी मुखिया प्रभावती देवी के पुत्र सुभाष वर्णवाल और श्यामसुंदर पंडित की नक्सली वार
गिरिडीह : भेलवाघाटी मुखिया प्रभावती देवी के पुत्र सुभाष वर्णवाल और श्यामसुंदर पंडित की नक्सली वारदात में हुई हत्या मामले में जेल में बंद नक्सली राजू यादव, अहमद अंसारी, प्रसादी तुरी की जमानत अर्जी प्रधान जिला जज शिवनारायण ¨सह ने खारिज कर दी है। घटना के बाद पुलिस ने अहमद अंसारी, प्रसादी तुरी, रामजी साव और उसके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। ये सभी कांड के अप्राथमिक अभियुक्त थे। वहीं गिरिडीह जेल में करीब चार वर्षों से बंद नक्सली राजू महतो को भेलवाघाटी पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर अभियुक्त बनाया था। राजू महतो पर अन्य लोगों के साथ मिलकर जेल में मुलाकाती के दौरान तथा न्यायालय में पेशी के दौरान मुखिया पुत्र की हत्या की योजना बनाने का आरोप था। इस कांड में राजू यादव की पत्नी तथा जेल में बंद अन्य एक नक्सली के बारे में गिरफ्तार नक्सली ने सहयोग करने की बात स्वीकारोक्ति बयान में किया था। वहीं इस कांड के नामजद आरोपी विजय वर्णवाल की हत्या शनिवार की अहले सुबह बिहार के जमुई जिला स्थित चंद्रमनडीह थाना क्षेत्र के सिजुआडीह में गला काट कर नक्सलियों ने कर दी। वहीं इस कांड के नामजद आरोपी नक्सली कमांडर सुरंग यादव, सिद्धो कोडा समेत 13 अभी भी पुलिस पकड़ के बाहर है।