इंटर की पढ़ाई चालू रखने का स्वागत
गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज में अगले सत्र के लिए इंटर की पढ़ाई चालू रखने संबंधी लिए गए प्राचार्य के निर्
गिरिडीह : गिरिडीह कॉलेज में अगले सत्र के लिए इंटर की पढ़ाई चालू रखने संबंधी लिए गए प्राचार्य के निर्णय का ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन एवं झारखंड छात्र मोर्चा ने स्वागत किया है। इसके लिए दोनों संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर बैठक की। आइसा की मकतपुर स्थित अपने कार्यालय में बादल उजाला की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में कहा गया कि गिरिडीह कॉलेज में केवल इसी सत्र में नहीं बल्कि छात्रहित में लगातार पढ़ाई जारी रखनी चाहिए। छात्रों ने यहां शिक्षा पर सरकार द्वारा हो रहे लगातार हमले की ¨नदा की। यहां संजीत कुमार, रवि शर्मा, देवदीप सेनगुप्ता, अनुराग आनंद, सोनल कुमार, अमित कुमार, प्रदीप ¨सह आदि उपस्थित थे। वहीं झारखंड छात्र मोर्चा की बैठक पार्टी कार्यालय में सागर सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। यहां कहा गया कि गिरिडीह कॉलेज में पढ़ाई का शुरू होना छात्रों की जीत है। इसके लिए उनके संगठन की तरफ से आंदोलन किया गया था। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने इंटर की पढ़ाई चालू रखने का निर्णय लिया है। यहां सुजीत कुमार, अजीत कुमार, अंकुश कुमार सिन्हा, संदीप कुमार, कमल कुमार, अविनाश मरांडी, सुधीर वर्मा आदि उपस्थित थे।