वज्रपात से मवेशी चराते चरवाहा की मौत
गावां (गिरिडीह): गावां थाना क्षेत्र के बिरने निवासी अर्जुन यादव (62 वर्ष) रविवार को रोज की तरह मवेश
गावां (गिरिडीह): गावां थाना क्षेत्र के बिरने निवासी अर्जुन यादव (62 वर्ष) रविवार को रोज की तरह मवेशियों को लेकर जंगल की ओर गए थे। शाम में मवेशी वापस आ गए परंतु वे घर नहीं लौटे। इससे परिजन ¨चतित हो उन्हें ढूंढने के लिए निकल पड़े। देर रात तक उनका कुछ पता नहीं चला तो वे लोग वापस लौट गए। सोमवार की सुबह पुन: उनका पुत्र सुरेश यादव, राजकुमार यादव समेत दर्जनों ग्रामीण उसी जंगली इलाके में उन्हें ढूंढने निकले जिधर वे मवेशियों को लेकर जाया करते थे। अचानक एक छोटे से महुआ पेड़ के नीचे मृत अवस्था में उनका शव पाया गया। वहीं पास में ही महुआ पेड़ फटकर दो भाग में हो गया था। मृतक के माथे में छेद हो गया है जिससे बहे खून से गंजी भी लाल हो गई थी। ग्रामीणों व परिजनों का कहना है कि संभवत: पेड़ पर वज्र गिरने से यह घटना हुई और झटके से गिरकर उनकी मौत हो गई होगी। इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पाकर गावां के जिप सदस्य राजेंद्र चौधरी, झाविमो प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम यादव, बिरने पंचायत के मुखिया राजकुमार यादव समेत कई लोग वहां पहुंचे व परिजनों को ढ़ांढ़स बंधाया। घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई और उसका अंतिम संस्कार परिजनों द्वारा कर दिया गया।