Move to Jagran APP

बच्चों की दी गई स्वदेशी आंदोलन की जानकारी

गिरिडीह : विश्व महिला स्वास्थ दिवस के अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति और मदर इंडिया के संयुक्त तत्वाव

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 May 2017 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 28 May 2017 11:15 PM (IST)
बच्चों की दी गई स्वदेशी आंदोलन की जानकारी
बच्चों की दी गई स्वदेशी आंदोलन की जानकारी

गिरिडीह : विश्व महिला स्वास्थ दिवस के अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति और मदर इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में शहर के न्यू बरगंडा में अवस्थित दुर्गा माता आश्रम में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। महिला पतंजलि की जिला महामंत्री पुष्पा शक्ति ने महिलाओं तथा किशोरियों को योगा अभ्यास कराने के साथ साथ महिलाओं को होनेवाली बीमारी से बचने के तरीके तथा उसके उपचार बताएं। मदर इंडिया की सचिव इंदु सिन्हा ने महिलाओं तथा बच्चों को स्वस्थ रहने की जानकारी दी। उप सचिव स्वप्ना राय ने भी बच्चों को साफ सफाई तथा खान पान पर ध्यान देने की बात कही। महिला पतंजलि की ओर से बच्चों के बीच स्वदेशी सामान दंत क्रांति पेस्ट तथा हल्दी चंदन साबुन का वितरण किया गया। साथ ही स्वदेशी आंदोलन के बारे में बताया गया। मौके पर बसंती पुरी, आशा सिन्हा, बिंदु देवी, पुष्पलता त्रिवेदी, रेखा सिन्हा, विनीता प्रसाद, पृथा सिन्हा, शिल्पी बनर्जी, अर्चना प्रसाद, वंदना राय, प्रीति सिन्हा, सीमा राय आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.