माइका गोदामों पर छापा, नहीं मिली सफलता
तिसरी (गिरिडीह) : तिसरी प्रखंड के विभिन्न ढिबरा सह माइका गोदामों में जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार
तिसरी (गिरिडीह) : तिसरी प्रखंड के विभिन्न ढिबरा सह माइका गोदामों में जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार ने गुरुवार को छापेमारी की। इस दौरान कई गोदामों में ताला जड़ा हुआ मिला। इसके कारण वे बैरंग वापस लौट गए।
खनन पदाधिकारी ने तिसरी, गमहारियाटांड़, केवटा, खिजुरी आदि गांवों में छापेमारी की। लेकिन सूचना लीक हो जाने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। कुछ गोदामों में काम करनेवाले मजदूर पहले से ही भाग खड़े हुए। गोदामों में बाहर से ताला लगा मिला। गमहारियाटांड़ के अजय साव के गोदाम में मजदूरों को अंदर ही रखकर बाहर से ताला जड़ दिया गया था। गमहारियाटांड़ के विजय बरनवाल, वीरेंद्र लाल, अजय साव, सत्यनारायण लाल, विनोद बरनवाल, पंचदेव बरनवाल, गोविंद ¨सह, प्रमोद साव और खिजुरी में चमारी साव, कारू साव आदि के कई गोदामों में छापेमारी की गई। तिसरी थाना के समीप बुतबरिया गांव में स्थित मॉडल स्कूल के पीछे हलीम मियां के गोदाम में दिनभर छापेमारी चलती रही। वहां पिसाई मशीन चल रही थी व मजदूर काम कर रहे थी, जिसकी भनक तक उक्त अधिकारी को नहीं लग पाई। खनन पदाधिकारी ने कहा कि बंद गोदाम की तसवीर खींची गई है। गोदाम बंद मिला है और कई गोदामों से मजदूरों को भगा दिया गया था। कहा कि प्रखंड में वे अवैध माइ¨नग नहीं चलने देंगे। इससे जुड़े लोगों पर पुन: प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी।
विदित हो कि कुमार ने अवैध माइका के कारोबारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है, लेकिन एक भी नामजद को तिसरी पुलिस आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।