बगोदर के मजदूर की मुंबई में मौत
बगोदर (गिरिडीह) : प्रखंड अंतर्गत अटका निवासी भाकपा माले कार्यकर्ता त्रिलोकी मंडल के 35 बर्षीय पुत्र
बगोदर (गिरिडीह) : प्रखंड अंतर्गत अटका निवासी भाकपा माले कार्यकर्ता त्रिलोकी मंडल के 35 बर्षीय पुत्र शिबू प्रसाद की मौत मुंबई में गत दिन अचानक तबीयत बिगड़ने से हो गयी। रविवार सुबह उसका शव अटका पहुंचा। शिबू मुम्बई में राज मिस्त्री का काम करता था। उसके आकस्मिक निधन पर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार ¨सह व माले प्रखंड सचिव पवन महतो ने गहरा दुख जताया है। नेताद्वय ने मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया और झारखंड सरकार से अप्रवासी मजदूर की मौत पर प्रावधान के मुताबिक 2 लाख रुपया मुआवजा देने की मांग की। पूर्व विधायक ¨सह ने कहा कि झारखंड सरकार ने अप्रवासी मजदूरों की मौत पर 2 लाख मुआवजा देने का प्रावधान तो बना दिया, लेकिन आज तक किसी को मुआवजा नहीं दिया। सरकार की मंशा मुआवजा देने की नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को अप्रवासी मजदूरों के जीवन यापन को लेकर गंभीर होना चाहिए। बताया गया कि मुंबई में साथ काम कर रहे दोस्तों और परिजनों ने आपस में चंदा कर उसके शव को अटका भेजा।