साध्वी की मौत से जैन समुदाय में शोक की लहर
पारसनाथ (गिरिडीह) : महाराष्ट्र के भिवंडी व ठाणे के बीच सड़क दुर्घटना में श्वेतांबर जैन साध्वी तथा
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 11:42 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 11:42 PM (IST)
पारसनाथ (गिरिडीह) :
महाराष्ट्र के भिवंडी व ठाणे के बीच सड़क दुर्घटना में श्वेतांबर जैन साध्वी तथा उनका ठेला धकेल रही एक महिला मजदूर की मौत हो गई। बताया जाता है कि वल्लभ समुदाय के गच्छाधिपति विजय नित्यानंद सूरीश्वर जी महाराज की साध्वी रत्नशीला जी महाराज आदि शनिवार को पैदल विहार करते हुए भिवंडी से ठाणे जा रहे थे। इसी क्रम में सड़क दुर्घटना हो गयी, जिसमें साध्वी तथा उनका ठेला धकेल रही रतनी नामक मजदूर की मौत हो गई। बताते हैं कि महिला पहले मधुबन स्थित जैन श्वेतांबर सोसायटी में काम करती थी। वह साध्वी के विहार के क्रम में उनके साथ गई थी। इस घटना से जैन समाज में शोक की लहर दौड गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें