ग्रामीणों ने किया लंगूर का अंतिम संस्कार
बिरनी (गिरिडीह) : भगवान हनुमान का रूप मानकर प्रखंड मुख्यालय से पांच सौ मीटर दूर बनपुरा गांव के ग्राम
बिरनी (गिरिडीह) : भगवान हनुमान का रूप मानकर प्रखंड मुख्यालय से पांच सौ मीटर दूर बनपुरा गांव के ग्रामीणों ने रविवार सुबह मृत लंगूर का अंतिम संस्कार कर दिया। उसे मृत अवस्था में पाया गया था। ग्रामीण कटी महतो, रूपन महतो, सुखदेव मोदी, जयदेव मोदी, दिगंबर मोदी, साधू वर्मा, पति मोदी आदि ने कहा कि लंगूर इस गांव में हमेशा आते ही रहते हैं। शनिवार दोपहर एक लंगूर वहां पहुंचा और पति मोदी के घर के बगल करम पेड़ पर बैठकर मनुष्य की तरह कराहने लगा। ग्रामीणों ने चापाकल से पानी लाकर एक डब्बे में भर दिया। इसे देखते ही पेड़ से उतरकर पानी से भरे डब्बे में उसने अपना सिर डाल दिया और लगभग एक-डेढ़ घंटे तक उसी अवस्था में रहा। फिर वह उसी करम के पेड़ के नीचे बैठ गया। ग्रामीणों ने उसे देर रात तक वहां देखा था पर सुबह उसे मृत पाया गया। कहा कि ग्रामीणों ने उसे भगवान का रूप मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस मौके पर अशोक वर्मा, राजेन्द्र मोदी, सदानंद बरनवाल, जयदेव मोदी, रोहित पांडेय, रंजीत दास, दिनेश वर्मा आदि उपस्थित थे।