मुंबई से नावाडीह पहुंचा मजदूर का शव, मातम
डुमरी (गिरिडीह) : कुष्टो नावाडीह निवासी गुलाब कोल्ह का शव रविवार को मुंबई से गांव पहुंचा। बीते 19 अप
By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 11:31 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 11:31 PM (IST)
डुमरी (गिरिडीह) : कुष्टो नावाडीह निवासी गुलाब कोल्ह का शव रविवार को मुंबई से गांव पहुंचा। बीते 19 अप्रैल को काम करने के दौरान उसकी मुंबई में मौत हो गई थी। उसका शव पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया।
मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि गुलाब काम करने मुंबई गया था, जहां उसकी मौत हो गई। बता दें कि मृतक के पिता रमण कोल्ह ने गुरुवार को स्थानीय विधायक जगरनाथ महतो के जनता दरबार में पुत्र का शव मुंबई से मंगाने की दिशा में पहल करने का अनुरोध किया था। विधायक ने मृतक के पिता द्वारा उपलब्ध दिए दूरभाष नंबर पर संपर्क किया। उन्होंने कार्य कराने वाले सेठ व मुंशी से मृतक का शव पोस्टमार्टम कराकर उचित मुआवजा के साथ घर भेजने को कहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें