Move to Jagran APP

जेएनवी कर्मियों से एकजुटता का आह्वान

गांडेय (गिरिडीह) : अखिल भारतीय नवोदय विद्यालय कर्मचारी संघ की झारखंड इकाई का प्रथम राज्य स्तरीय सम्म

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Apr 2017 08:31 PM (IST)Updated: Sun, 23 Apr 2017 08:31 PM (IST)
जेएनवी कर्मियों से एकजुटता का आह्वान

गांडेय (गिरिडीह) : अखिल भारतीय नवोदय विद्यालय कर्मचारी संघ की झारखंड इकाई का प्रथम राज्य स्तरीय सम्मेलन रविवार को जेएनवी गांडेय में किया गया। इसमें अपनी मांगों की पूर्ति के लिए कर्मियों से एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की गई।

loksabha election banner

स्कूल के प्राचार्य एस त्याग राजन ने स्वागत भाषण दिया, जबकि छात्राओं स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। जेएनवी जामताड़ा की प्राचार्या स्वस्तिका कुंडो ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय के सभी कर्मचारी अपनी मांगों की पूर्ति के लिए हमेशा संघ से जुड़कर प्रयासरत रहें। संघ के पर्यवेक्षक सह जेएनवी जौनपुर के शिक्षक शंभू प्रसाद ने कहा कि हम कर्मचारियों से सरकार पूरा काम कराती है, लेकिन इसके एवज में पेंशन, भत्ता समेत अन्य लाभ नहीं दिया जा रहा है। कहा कि देश के 20 प्रदेशों में संघ की कमिटी गठित हो रही है। इसके बाद विभिन्न मांगों को लेकर संघ के बैनर तले 7 मई को नई दिल्ली में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है, जिसमें प्रत्येक विद्यालय से कम से कम 5 शिक्षक शामिल होंगे।

मौके पर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर सभी कर्मचरियों को पुरानी पेंशन देने, शिक्षकेत्तर कर्मचारी को दस प्रतिशत विशेष भत्ता देने, संघ का रजिस्ट्रेशन कर मान्यता प्रदान करने, सभी कर्मचारियों की कार्य अवधि निश्चित करने, विद्यालय में वार्डन का पद सृजित एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि करने सहित अन्य मांग की गई।

संघ का हुआ पुनर्गठन :

कार्यक्रम के दौरान संघ का पुनर्गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष राजेश कुमार चौधरी, महासचिव

जय कुमार झा, उपाध्यक्ष जेएन पंडित (जामताड़ा) व यूके अरुण (देवघर), खजांची विनोद बिहारी, सचिव डा. पीके श्रीवास्तव, उप महासचिव नवाब मेंहदी हसन एवं प्रेस सचिव संजीव कुमार (साहेबगंज) को चुना गया। मौके पर जेएनवी देवघर के उमेश प्रसाद, गांडेय की संगीता यादव, विनीता कुजूर, डीएन महतो, एसपी साहा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.