बेंगाबाद में जमकर बवाल, कई पुलिस कर्मी जख्मी
गिरिडीह : मवेशी पकड़ाने के बाद रविवार को बेंगाबाद में जमकर बवाल हुआ। सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए और उपद
गिरिडीह : मवेशी पकड़ाने के बाद रविवार को बेंगाबाद में जमकर बवाल हुआ। सैकड़ों लोग सड़क पर उतर गए और उपद्रव मचाना शुरू कर दिया। जानकारी पाकर गांडेय के भाजपा विधायक जयप्रकाश वर्मा भी पहुंच गए और गिरिडीह-मधुपुर मुख्य सड़क मार्ग पर लोगों के साथ धरना पर बैठ गए। उन्होंने सड़क पर ही लोगों को संबोधित भी किया। कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री तक ले जाएंगे और मुख्यमंत्री नहीं सुनेंगे तो प्रधानमंत्री तक जाएंगे। इधर सत्ताधारी पार्टी के विधायक की मौजूदगी से उपद्रवियों को लगा कि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करेगा। एसडीओ नमिता कुमारी, एसडीपीओ मनीष टोप्पो एवं बड़ी संख्या में सशस्त्र जवानों की मौजूदगी के बावजूद सैकड़ों लोग सड़क पर हंगामा मचाते रहे। पुलिस की मौजूदगी में दो वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। समझा-बुझाकर लोगों को पीछे किया। प्रेस फोटोग्राफर का कैमरा तोड़ दिया गया, मगर पुलिस ने कुछ नहीं किया। बाद में फोटो खींच रहे स्थानीय पत्रकार कृपाशंकर ¨सह एवं उनके बेटे पर हमला बोल दिया। पत्रकार को बचाने एसडीओ नमिता कुमारी एवं एसडीपीओ मनीष टोप्पो आगे बढ़े। पत्रकार को अपने घेरे में ले लिया। इस पर भीड़ ने दोनों अधिकारियों पर हमला कर दिया।
बचाव में एसडीपीओ टोप्पो जख्मी हो गए। एसडीओ को बचाने गए सीओ शंभुराम भी चोटिल हो गए। उग्र भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। वहीं भीड़ ने पुलिस पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी। लाठी-डंडा लेकर भीड़ पुलिस की ओर बढ़ने लगी। पुलिस ने इसके बाद हवाई फाय¨रग की। दौड़ा-दौड़ा कर लोगों को खदेड़ दिया। बीच सड़क पर विधायक जयप्रकाश वर्मा एवं उनके अंगरक्षक व चंद समर्थक रह गए थे। थोड़ी देर में गिरिडीह से विश्व ¨हदू परिषद के जिलाध्यक्ष अश्विनी भदानी एवं अनूप यादव पहुंचे। विधायक एवं विहिप के दोनों नेताओं ने लोगों से बातचीत की। इसके बाद तीनों नेताओं ने एसडीओ, टोप्पो एवं डीएसपी जीतवाहन उरांव से वार्ता की। वार्ता में सहमति बन गई। सड़क चालू कराने का प्रयास किया जाने लगा। इसी बीच गो पालक के नाम पर एक क्रेशर संचालक प्रशासन के समर्थन में पहुंचा। उसका कहना था कि गोवंश उसके रिश्तेदार का है। तीन ट्रकों पर गोवंश बिहार के आरा के शाहाबाद से लाया जा रहे। इसमें से दो ट्रक धनबाद के कुमारधुबी खटाल जा रहा था जबकि एक बंगाल। गोवंश की रक्षा के नाम पर सड़क में नाटक किया जा रहा है। इससे उनलोगों का खटाल चलाना मुश्किल हो रहा है। उसके साथ कुछ युवक भी थे। दोनों ओर से लोग आमने-सामने आ गए। लोगों को शांत कराने गयीं एसडीओ नमिता कुमारी की ओर कुछ लोग आक्रामक तरीके से बढ़ने लगे। यह देख पुलिस ने फिर लाठी चार्ज कर दिया। भीड़ को खदेड़ दिया। इसके बाद एसडीओ ने विहिप जिलाध्यक्ष से कहा कि आप यहां से चले जाएं। इसके बाद विधायक भी अपनी क्षतिग्रस्त गाड़ी पर बैठकर लौट गए। क्यूआरटी के दर्जनों जवान डीएसपी जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में गांव के अंदर पेट्रो¨लग पर निकल गए।
-------
एक फोन ने बदल दिए विधायक के तेवर
गिरिडीह : बेंगाबाद में बीच सड़क पर विधायक जयप्रकाश वर्मा जनता के साथ धरना पर बैठे थे। इस क्रम में लोगों को संबोधित करने खड़े होते हैं। आंदोलन की बात करते हैं। भ्रष्ट अधिकारियों पर जोरदार हमला करते हैं। इसी बीच उनके मोबाइल पर एक फोन आता है। विधायक जी पहले अपनी बात कहते हैं। बताते हैं कि वे लोगों को शांत करा रहे हैं। प्रशासन ने बेवजह फाय¨रग व लाठीचार्ज कराया। इसके बाद वे दूसरी ओर की बात सुनते हैं। बातचीत बंद होने के बाद विधायकजी का तेवर नरम पड़ जाता है। कुछ देर बाद समझौता वार्ता में शामिल होते हैं।