कुट्टी मिल में लगी आग, 50 हजार का नुकसान
गिरिडीह : मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के पचम्बा नर्मदाधाम मोड़ स्थित एक कुट्टी मिल में अचानक आग लग
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 12:41 AM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 12:41 AM (IST)
गिरिडीह : मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र के पचम्बा नर्मदाधाम मोड़ स्थित एक कुट्टी मिल में अचानक आग लग गई। इसमें हजारों की बिचाली जलकर राख हो गई। बताया जाता है कि पचम्बा के नर्मदा मोड़ पर सरजू साव की कुट्टी मिल में आग की लपटें उठने लगी। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने अग्निशमन विभाग को खबर दी, तब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया, लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया मिल संचालन के लिए चलाए जा रहे ¨सगारी से आग लगी है। आग से सरजू साव को पचास हजार का नुकसान होने का अनुमान है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें