गौ हत्या के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत: गोपालमणि महाराज
गिरिडीह : धेनु मानस ग्रंथ के रचयिता गोपालमणि महाराज ने कहा कि गाय हमारी माता है और गौ वध पर पूरी तरह
गिरिडीह : धेनु मानस ग्रंथ के रचयिता गोपालमणि महाराज ने कहा कि गाय हमारी माता है और गौ वध पर पूरी तरह से रोक लगाते हुए गाय माता को सरकार राष्ट्रमाता का दर्जा दे, तभी सारे जग का कल्याण हो सकता है। इसी मांग को लेकर वे पूरे देश का भ्रमण कर रहे हैं। अभी तक वे चार सौ 42 जिलों का भ्रमण कर चुके हैं। इस क्रम में वे मंगलवार की सुबह पचम्बा गौशाला के प्रांगण में पहुंचे। यहां वे उपस्थित गौ प्रेमियों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि गोबर को हम पूजा शुरू करने से पहले उपयोग में लाते हैं उसी प्रकार हम किसी देव की पूजा करने से पहले गणेश देव की पूजा करते हैं। यानि गणेश जी ही गोबर्धन हुए। उसी गणेश जी का सिर भगवान शंकर ने काट दिया था। इसका मतलब घर के मालिक ने ही गोबर्धन का सिर काट दिया। इसी प्रकार देश और राज्य के मालिक यानि सत्ताधारी सरकार ही हमारी गाय माता को इज्जत नहीं देती है और उसे पशु कहकर अपमानित करती है। कहा कि जिस तरह से शंकर भगवान ने अपनी गलती मानते हुए गणेश को दुबारा जीवनदान दिया था ठीक उसी प्रकार सरकारें भी अपनी गलती सुधारते हुए गाय को गाय माता का दर्जा दे। कहा कि यह बहुत ही खेद का विषय है कि हमारे देश हिन्दुस्तान में गौ हत्या पर रोक नहीं लग रही है। इसके लिए सभी लोगों को आवाज उठाने की जरूरत है।
महाराज ने कार्यक्रम में उपस्थित गांडेय के विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा को गौ माता के अनुयायी बताते हुए उनसे इस मांग को सदन में उठाने की बात कही। महाराज ने कहा कि अगर सरकार चाहे तो गोबर का सदुपयोग कई तरह से किया जा सकता है। यह एक नंबर का खाद है। इसके उप्रयोग से खेती अच्छे ढंग से हो सकती है। इसका उपयोग गैस बनाने में कर रसोइघर को प्रदूषण से दूर रखा जा सकता है।
इसके पूर्व महाराज का भव्य स्वागत किया गया। मौके पर विधायक प्रो. जयप्रकाश वर्मा, नगर पर्षद अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, राकेश मोदी, गौशाला समिति के सचिव ध्रुव संथालिया, उहरिमोहन केडिया, अशोक पांडया, राजेश छापरिया, दिनेश खेतान, संजय भुदोलिया, अनिल टिबड़ेवाल, सज्ज्न कुमार बगेड़िया, चंदन केडिया, राहुल केडिया, अमित अग्रवाल, संजय डंगाईच, अशोक बगेड़िया, रवि बगेड़िया, नीलकमल भारतीय आदि उपस्थित थे।