दिव्यांगों के लिए शिविर 31 को
गांडेय (गिरिडीह) : समावेशी शिक्षा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016 -17 में 6 से 14 वर्ष के शारीरिक रूप स
गांडेय (गिरिडीह) : समावेशी शिक्षा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016 -17 में 6 से 14 वर्ष के शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों को सहायक उपक्रम प्रदान करने के लिए 31 मार्च को प्रखंड संसाधन केंद्र गांडेय में एक दिवसीय जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी गांडेय के बीईईओ वन तरुण कुमार ने दी। बताया कि उक्त शिविर में डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों की शारीरिक जांच की जाएगी। जांच के उपरांत आवश्यकतानुसार माप के आधार पर तैयार सहायक उपक्रम भी नि:शुल्क वितरित किया जाएगा। बताया कि जांच शिविर उक्त तिथि को सुबह नौ बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक लगाया जाएगा। इसमें आनेवाले बच्चों को विकलांगता से संबंधित दो फोटो साथ में लाना अनिवार्य है। उन्होंने प्रखंड के सभी दिव्यांग बच्चों से जांच शिविर में भाग लेकर उसका लाभ लेने का आह्वान किया।