वंचितों का विकास भाजपा का लक्ष्य
बेंगबाद (गिरिडीह) : खंडोली पर्यटन स्थल में बुधवार को गांडेय विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने वनभोज
बेंगबाद (गिरिडीह) : खंडोली पर्यटन स्थल में बुधवार को गांडेय विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने वनभोज किया। सांसद रवींद्र कुमार राय के जिला प्रतिनिधि अर्जुन बैठा के नेतृत्व में हुए इस आयोजन किया में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। लोगो ने खंडोली के मनोरम स्थल पर वनभोज का आनंद उठाया। साथ ही इसी बहाने सगंठन मजबूती पर भी मंत्रणा हुई।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रकाश सेठ ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। पार्टी की नजर में कोई कार्यकर्ता छोटा बड़ा नहीं होता। तमाम मतभेदों को भुलाकर एकजुट होकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए आगे आएं। तभी हमारा संगठन और धारदार होगा और सरकार के उदेश्य की पूर्ति होगी।
अर्जुन बैठा ने कहा कि रघुवर सरकार क्षेत्र का विकास कर रही है। मौके पर हेमराज साव, डॉ. राजेश पोद्दार, राजकुमार राज, संतोष स्वर्णकार, संदीप गुप्ता, इंद्रलाल वर्मा, नंदलाल नंदन, शिवपूजन राम, संकर तिवारी, यदुनंदन पाठक, गौरीशंकर साव, सुखदेव साहू, बालेश्वर शर्मा, रविशंकर शर्मा आदि उपस्थित थे।