प्रतिबंधित मांस के शक में ट्रक को पकड़ा
निमियांघाट (गिरिडीह) : प्रतिबंधित मांस ले जाने के शक में विहिप कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक बारह चक्
निमियांघाट (गिरिडीह) : प्रतिबंधित मांस ले जाने के शक में विहिप कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एक बारह चक्का ट्रक (एनएल 01 एल 4554) को पकड़ कर पुलिस को सौंपा। बताया जाता है कि बगोदर थाना से गुजर रहे इस ट्रक से खून टपकता देख लोगों को उसमें प्रतिबंधित मांस ले जाने का शक हुआ। इस लेकर बगोदर के विहिप कार्यकर्ताओं ने ट्रक का पीछा किया और घंघरी टोल प्लाजा के पास पकड़ा। इसके बाद उसे निमियांघाट पुलिस को सौंप दिया गया। निमियांघाट में ट्रक का तिरपाल हटाकर जांच करने पर उसमें मुर्गी का मल, पंख एवं खाल भरा पाया गया।
गया जिला के डोभी निवासी चालक ने बताया कि ट्रक में लदा माल दिल्ली के गाजीपुर से कोलकाता ले जाया जा रहा था। इसका उपयोग मुर्गी के चारा के रूप में किया जाता है। इसके बाद ट्रक को छोड़ दिया गया। जांच क्रम में निमियाघाट थाना प्रभारी विनोद उरांव, विहिप के जिला कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप कुमार भगत, संरक्षक धीरेंद्र कुमार गुप्ता, क्रीड़ा भारती के जिला सह मंत्री लखन कुमार, जिप सदस्य दिनेश कुमार महतो, सांसद प्रतिनिधि आशीष कुमार बोर्डर, गोल्डेन जायसवाल, मुन्ना गुप्ता बजरंग दल के डुमरी संयोजक नकुल प्र स्वर्णकार आदि उपस्थित थे।