पंस सदस्यों ने उठाया जमीन का मामला
निमियाघाट (गिरिडीह) : डुमरी प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में
निमियाघाट (गिरिडीह) : डुमरी प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। बैठक में पंस सदस्यों ने पंचायत की समस्याओं को रखा। खैराटुंडा के पंसस भुनेश्वर रविदास एवं कल्हाबार के पंकज कुमार ने जमीन संबंधी कई मामलों को उठाया। लक्ष्मणटुंडा पंसस सुनीता देवी ने सीताराम ठाकुरबाड़ी की जमीन का मामला उठाया। अंचलाधिकारी रवीन्द्र कुमार पांडेय ने जमीन संबधी मामले का समाधान करने की बात कही। जामताड़ा के पंसस प्रकाश मेहता ने बैठक में सभी विभागों के अधिकारियों के उपस्थित नहीं रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पोषणसखी के चयन से संबंधित जानकारी मांगी।
सीडीपीओ अलका रानी ने इससे संबंधित जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख यशोदा देवी के की। बैठक में उप प्रमुख उषा देवी, बीडीओ मनोज कुमार, अंचलाधिकारी रवीन्द्र कुमार पांडेय, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी प्रदीप कुमार, जेई राजेन्द्र प्रसाद, एमओ शीतल कांशी, बीइइओ चंद्रशेखर भारती, जेएसएस सदानंद प्रसाद, बीटीएम मुकेश कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी भरत मांझी, विद्याधर पाठक, पंसस बीरबल पंडित आदि उपस्थित थे।