75 छात्रों ने किया रक्तदान
जासं, गिरिडीह : इंडियन रेड क्रास सोसाइटी एवं खंडोली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी के संयुक्त तत्वावधान म
जासं, गिरिडीह : इंडियन रेड क्रास सोसाइटी एवं खंडोली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर सह जागरूकता अभियान का आयोजन शुक्रवार को किया गया। रक्तदान विषय पर आयोजित प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में शामिल छात्राओं ने इससे संबंधित कई भ्रांतियों का निवारण करने में सहयोग किया। शिविर में 75 छात्राओं ने रक्तदान किया।
छात्राओं ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार देश की सीमा पर हमारे जवान देश की सुरक्षा के लिए रक्त बहाते हैं उसी प्रकार हमारे युवावर्ग रक्त का एक अंश दान कर सामाजिक कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं। सफल बनाने में इंस्टीट्यूट के प्राचार्य राजेश कुमार, सोसाइटी के सचिव सुबोध प्रकाश, मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनील कुमार ¨सह, आजीवन सदस्य सोमेश्वर ठाकुर आदि ने अहम भूमिका निभाई।