मिट्टी खदान में दबने से महिला गंभीर
निमियाघाट : चेगड़ो पंचायत अंतर्गत मंगलुआहर गांव की एक महिला शुक्रवार अहले सुबह मिट्टी के खदान में दब
निमियाघाट : चेगड़ो पंचायत अंतर्गत मंगलुआहर गांव की एक महिला शुक्रवार अहले सुबह मिट्टी के खदान में दब गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद गंभीरावस्था में उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि उक्त गांव के प्रेमचंद महतो की 35 वर्षीय पत्नी सीता देवी दीपावली को लेकर घर की निपाई-पुताई करने के लिए महिलाओं के साथ मिट्टी लाने गई थी। वह खदान की सुरंग से मिट्टी निकालने अंदर घुसी थी। इसी बीच ऊपर से मिट्टी धंस गई, जिससे वह खदान में दब गई। उसके साथ गई अन्य महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।
सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे खदान से बाहर निकाला और डुमरी रेफरल अस्पताल लाकर भर्ती कराया। अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अजय कुमार सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे धनबाद रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।