जिले से प्रखंड तक निकाली तिरंगा यात्रा
सरिया (गिरिडीह) : बुधवार को सरिया स्टेडियम से भाजपा की तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गयी। सुबह दस बजे स
सरिया (गिरिडीह) : बुधवार को सरिया स्टेडियम से भाजपा की तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गयी। सुबह दस बजे से सैकड़ों की संख्या में तिरंगा झंडा लहराते हुए मोटरसाइकिल पर सवार भाजपा समर्थक वहां जमा होने लगे थे। इसके बाद विधायक नागेंद्र महतो भी हेलमेट पहनकर सैकड़ों समर्थकों के साथ स्टेडियम पहुंचे। वे वहीं से तिरंगा जुलूस का नेतृत्व करते हुए अपने समर्थकों के साथ नेताजी सुभाष चौक पहुंचे।
दूसरी ओर से सांसद रवींद्र कुमार राय बाइक पर सवार होकर समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। सांसद एवं विधायक समेत भाजपा के कई नेताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां से भारत माता की जय के नारे लगाते हुए विवेकानंद चौक पहुंचे, जहां स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
बगोदर के सांसद प्रतिनिधि आशीष बॉर्डर के नेतृत्व में कई समर्थक भी चौक पर पहुंचे। विवेकानंद चौक पर लोगों को संबोधित करते हुए सांसद डा राय एवं विधायक महतो ने कहा कि कुर्बानी देनेवालों के लिए औपचारिकता करना मकसद नहीं बल्कि ऐसे कुर्बानी देनेवाले सच्चे देशभक्तों की सोच को धरती पर उतारना ही सभी का मकसद है। इसका परिणाम जल्द ही दिखेगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा देश के मान सम्मान के लिए ही यह कार्यक्रम वृहत पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। तिरंगायात्रा सरिया से शुरू होकर कैलाटांड़, कोयरीडीह, चिचाकी, चौधरीबंध, गोपालडीह, जीटी रोड के बगोदर प्रखंड के हैसला औरा एवं बगोदर पहुंची जहां आमसभा का आयोजन किया गया। इसके बाद यातरा अटका, घुथियापेसरा केशवारी होते हुए वापस सरिया लौटी जहां झंडा चौक पर भी एक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रामपति प्रसाद, आशीष बॉर्डर, परमेश्वर मोदी, कुलदीप साव, गोल्डन जायसवाल, सोनू ¨सह, नकुल मंडल, महेश मोदी, सचिन्द्र ¨सह, बबलू मंडल, आशीष तर्वे, जय मंडल, ¨टकू साव, मुरली मनोहर मंडल, नकुल पांडेय, नेमचंद पंडित, राजेंद्र मोदी, नंदकिशोर वर्णवाल, राजू ¨सह, प्रह्लाद ¨सह आदि शामिल थे।