पेट्रोल पंप डकैती मामले आठ के खिलाफ मामला दर्ज
बेंगाबाद (गिरिडीह) : बीती रात लगभग 8 बजे कर्णपुरा स्थित एस्सार पेट्रोल पंप में हुई डकैती के मामले म
बेंगाबाद (गिरिडीह) : बीती रात लगभग 8 बजे कर्णपुरा स्थित एस्सार पेट्रोल पंप में हुई डकैती के मामले में पंप मालिक उपेन्द्र शर्मा के आवेदन पर पुलिस ने आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में उन्होंने दो पंप कर्मियों के साथ मारपीट व 8 हजार रुपए लूटने का आरोप लगाया है।
घटना के बाद पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की। इसके बावजूद अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी। बता दें कि गुरुवार की रात्रि 3-4 की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने पंप प्रबंधक और कर्मी को कब्जे में लेकर लूटपाट की। इस दौरान कर्मी की पिटाई भी की गई। इसके पूर्व प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पेट्रोल पंपों में कई बार लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं। जिससे पंप संचालकों में दहशत है।