Move to Jagran APP

मेहंदी प्रतियोगिता सह तीज मिलन 28 को

जासं, गिरिडीह : राष्ट्रीय कायस्थ वृंद की महिला इकाई की ओर से आगामी 28 अगस्त को चित्रांश भवन में तीज

By Edited By: Published: Fri, 26 Aug 2016 01:01 AM (IST)Updated: Fri, 26 Aug 2016 01:01 AM (IST)
मेहंदी प्रतियोगिता सह तीज मिलन 28 को

जासं, गिरिडीह : राष्ट्रीय कायस्थ वृंद की महिला इकाई की ओर से आगामी 28 अगस्त को चित्रांश भवन में तीज मिलन समारोह सह मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। यह जानकारी राष्ट्रीय कायस्थ वृंद के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष संजीव रंजन सिन्हा और गिरिडीह जिलाध्यक्ष ललन कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दी।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि समाज के पुरुषों का अक्सर एक-दूसरे से मिल लेते हैं, लेकिन महिलाओं को अपने गृह कार्यों से समय निकाल पाना मुश्किल होता है। राष्ट्रीय कायस्थ वृंद द्वारा महिला सशक्तिकरण के अपने उद्देश्य के तहत यह मेहंदी प्रतियोगिता सह तीज मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है, ताकि समाज की महिलाएं अपने-अपने घरों से निकल कर एक स्थान पर जुटें और समाज की समस्याओं के निराकरण की दिशा में कुछ ठोस निर्णय ले सकें।

पदाधिकारी द्वय ने बताया कि गिरिडीह जिले में इस प्रकार का यह पहला आयोजन है। इसके लिए महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। बताया कि रविवार को दोपहर दो बजे से शुरू होने वाली प्रतियोगिता सह मिलन समारोह शामिल होने के लिए अब तक 40 महिलाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

उन्होंने बताया कि,समाज से जुड़ी इच्छुक महिलाएं अब भी रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। मौके पर राष्ट्रीय कायस्थ वृंद के अन्य सदस्यों के अलावा किरण बाला बक्सी, मधुबाला प्रसाद, संगीता सहाय, पूनम सिन्हा, गायत्री सिन्हा, रश्मि सिन्हा आदि उपस्थित थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.