पेंशन ग्रीभांस सेल खोलने की मांग
जासं, गिरिडीह : झारखंड राज्य सरकारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा
By Edited By: Published: Tue, 23 Aug 2016 01:01 AM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 01:01 AM (IST)
जासं, गिरिडीह : झारखंड राज्य सरकारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा ने मुख्य सचिव को एक पत्र प्रेषित करते हुए सेवानिवृत्तों की बढ़ती समस्याओं के निराकरण हेतु राज्य एवं जिला स्तर पर पेशन ग्रीभांस सेल खोलने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्तों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है ठीक उसी प्रकार उनकी समस्याएं भी विभिन्न स्तर पर बढ़ रही हैं। ऐसे में अगर पेंशन ग्रीभांस सेल का निर्माण होता है तो उनकी समस्याओं पर त्वरित कारवाई हो सकती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें