महाजनों की चल रही सरकार : हेमंत
फोटो- 22 जीआरडी 31 से 33 शहीद किशुन मरांडी के शहादत दिवस पर पहुंचे पूर्व सीएम संवाद सहयोगी, गांडे
फोटो- 22 जीआरडी 31 से 33
शहीद किशुन मरांडी के शहादत दिवस पर पहुंचे पूर्व सीएम संवाद सहयोगी, गांडेय (गिरिडीह) : गांडेय के झामुमो नेता सह आंदोलनकारी शहीद किशुन मरांडी को 22 वें शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनकी कुर्बानी को याद किया गया। इस दौरान गांडेय के अहिल्यापुर मोड स्थित उनके शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री सह विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन व झामुमो के कई दिग्गज नेता पहुंचे।
इस मौके पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि रघुवर सरकार महाजनों एवं व्यापारियों की सरकार है। भाजपा के शासन काल में गुजरात के व्यापारियों एवं महाजनों को झारखंड में लाया जा रहा है। जिस कारण यहां के लोग बेरोजगार व गरीब होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएनटी एवं सीपीटी एक्ट में छेड़छाड़ तथा स्थानीय नीति के लिए खतियान को दरकिनार कर 1985 की स्थानीयता नीति को लागू कर सरकार ने मंशा स्पष्ट कर दी है। सीएनटी एवं सीपीटी एक्ट में छेड़छाड़ हो रही है। भाजपा सरकार झारखंड के मूलवासियों को तोड़ने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार बड़े-बड़े कल- कारखाने बड़ी- बड़ी प्लांट लगाने का सब्जबाग दिखाकर गरीब किसानों की जमीन का अधिग्रहण कर रही है। गैरमजरूवा व वंदोबस्ती पट्टा द्वारा हासिल गरीबों की जमीन को चिन्हित कर अधिग्रहण किया जा रहा है। नोएडा में हजारों हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के नाम पर गरीबों से छीनी गयी है। भाजपा सरकार जमीन लूटने में माहिर है। भाजपा सरकार ने राजनीति को व्यापार बना दिया है। शराबबंदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि चालीस साल पहले गुरूजी शिबू सोरेन ने आदिवासियों, मूलवासियों को विकास के लिए दारू हड़िया छोड़ने की बात कही थी, लेकिन किसी ने इसका समर्थन नहीं किया था। आज बिहार सरकार शराब पर पाबंदी लगा रही है तो तालियां बज रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बौद्धिक लडाई लड़ रही है। दिमाग के बल पर पांच प्रतिशत लोग 95 प्रतिशत लोगों पर राज कर रहे है। पूरा प्रदेश दूसरी हुल क्रांति की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि किशुन मरांडी के शहादत दिवस को लोग संकल्प दिवस के रूप मे लें तथा अपने अधिकार का अपनी हक की लड़ाई लड़कर वीर सपूतों के सहादत को साकार करे। इसके पूर्व किशुन मरांडी के शहादत दिवस पर ताराटांड़ में स्थित किशुन मरांडी के शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित की गयी। इस दौरान आदिवासियों ने आगंतुक का नाच गाकर स्वागत किया।
मौके पर पूर्व मंत्री हाजी हुसैन अंसारी, डुमरी के विधायक जगन्नाथ महतो, पूर्व विधायक सालखन सोरेन, पूर्व विधायक चंद्रिका महथा, झामुमो नेता सुदिव्य कुमार सोनू, धनेश्वर महतो, युनूस अंसारी, भैरो वर्मा, जिलाध्यक्ष संजय ¨सह, जिप सदस्य गोपीन मुर्मू, बबली मरांडी आदि उपस्थित थे।