विकास योजनाओं में मनमानी पर वार्ड सदस्यों ने किया हंगामा
संस, बेंगाबाद (गिरिडीह) : फिटकोरिया पंचायत सचिवालय का नियमित संचालन को लेकर गुरुवार को कार्यकारिणी क
संस, बेंगाबाद (गिरिडीह) : फिटकोरिया पंचायत सचिवालय का नियमित संचालन को लेकर गुरुवार को कार्यकारिणी कमेटी की बैठक हुई। बैठक के पूर्व वार्ड सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवक को अंदर नहीं घुसने दिया गया। वार्ड सदस्यों का कहना था कि मुखिया, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव को सचिवालय में नियमित नहीं बैठते हैं। इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। विकास योजनाओं में मनमानी की जा रही है। प्रति माह कार्यकारिणी की बैठक नहीं कराई जा रही है। बाद में इनके द्वारा पूर्व की गलतियों को नहीं दुहराने का आश्वासन दिए जाने के बाद वार्ड सदस्य शांत हुए। इसके बाद बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए इसे पारित किया गया। मौके पर हसनैन आलम उर्फ ¨टकू, वार्ड सदस्य शाहनबाज, जैनुल, चोलो, बासुदेव आदि उपस्थित थे।