जनमुद्दों के बहाने सरकार पर हमला
गिरिडीह : झारखंड विकास मोर्चा के दो दिवसीय महाधरना के दौरान जनमुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया गया।
गिरिडीह : झारखंड विकास मोर्चा के दो दिवसीय महाधरना के दौरान जनमुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया गया। वक्ताओं ने जहां सरकार की विफलता को उजागर करते हुए उसे आड़ेहाथ लिया, वहीं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा से अवगत कराया। जनता की समस्या से रूबरू हुए बाबूलाल मरांडी ने आंदोलन पर जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार को जनता की ¨चता नहीं है। गरीबों को राशन और किरोसिन नहीं मिल रहा है। ऐसी सरकार से गरीब जनता का भला होने वाला नहीं। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष महेश राम ने बताया कि कार्डधारियों को जनवरी, मार्च एवं अप्रैल का राशन नहीं दिया गया। पैक्सों के माध्यम से किसानों से धान का क्रय तो किया गया, लेकिन उन्हें अब तक भुगतान नहीं मिला।
महाधरना में आम जनता ने भी शिरकत की। जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आए महिला-पुरुषों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। सबने बारी-बारी से मंच पर आकर अपनी व्यथा बताई। मौके पर कुसुम सिन्हा, रजनी कौर, नुनूलाल मरांडी, लक्ष्मण स्वर्णकार, एचएन देव, दिनेश यादव, सुरेश प्रसाद, मो. इकबाल, सत्यनारायण दास आदि मौजूद थे।