चंद्रवंशियों ने सम्मेलन में दिखाई एकजुटता
गिरिडीह : अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई गिरिडीह का सम्मेलन रविवार को नगर भव
गिरिडीह : अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा की जिला इकाई गिरिडीह का सम्मेलन रविवार को नगर भवन में आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय कुमार टायसन ने की, जबकि संचालन प्रदेश संगठन मंत्री सूरज नयन एवं जिला प्रवक्ता वीरेंद्र राम ने किया।
महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भोला चंद्रवंशी, राष्ट्रीय संयोजक राजनीतिक प्रकोष्ठ राजकुमार राज, राष्ट्रीय महामंत्री रामनाथ चंद्रवंशी, राष्ट्रीय सचिव दीपक वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्रवंशी, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र रवानी, राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी, प्रदेश संयुक्त मंत्री मुकेश चन्द्रवंशी, प्रदेश संगठन मंत्री सूरज नयन, प्रदेश अध्यक्ष प्रकाशन समिति हरि सुदर्शन, युवा प्रदेश अध्यक्ष सागर वर्मा ने संयुक्त रूप से महाराजा जरासंध की प्रतिमा पर पुष्पार्पण एवं शस्त्र पूजन कर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
इस सम्मेलन में देवघर, धनबाद, बोकारो, दुमका, रांची, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, जमशेदपुर, रामगढ़ सहित राज्यभर के 16 जिलों से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिला कमेटी ने गत एक वर्ष में किए गए कार्यो से लोगों को अवगत कराया। बताया गया कि जिला कमेटी की ओर से रक्तदान शिविर, कंप्यूटर शिक्षा, सिलाई शिक्षा, टाइ¨पग, प्ले स्कूल का संचालन सहित अन्य कार्य किया गया।
इस दौरान महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सीएनटी एक्ट से मुक्त करने या सीएनटी एक्ट से होनेवाली सुविधाओं को चंद्रवंशियों को देने के लिए सरकार पर दबाव बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा समाज में फैली कुप्रथा को मिटाने का भी संकल्प लिया गया। बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा भी बुलंद किया गया।