अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
हीरोडीह (गिरिडीह) : हीरोडीह थाना क्षेत्र के रेम्बा-मल्हो रोड के समीप स्थित बेलाअहरी में रविवार को अ
हीरोडीह (गिरिडीह) : हीरोडीह थाना क्षेत्र के रेम्बा-मल्हो रोड के समीप स्थित बेलाअहरी में रविवार को अज्ञात महिला का शव देखा गया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना हीरोडीह पुलिस को दी। थाना प्रभारी रंजीत रोशन ने दलबल के साथ घटनास्थल पर जाकर पड़ताल शुरू की।
थाना प्रभारी का कहना है कि शाली गांव के बहियार निवासी केदार मंडल की जमीन पर मनरेगा कूप से बीते 15 मई को अज्ञात महिला का शव बरामद किया गया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर इसी स्थान पर दफना दिया था। अनुमान लगाया गया कि किसी जानवर ने शव को बाहर निकाल दिया होगा। पुलिस ने फिर शव को वहीं दफना दिया।
बताया गया कि गांव के कुछ लोग सुबह शौच के लिए खेत तरफ गए थे। तभी आसपास से दुर्गध आने के बाद देखा कि पास में एक महिला का शव पड़ा है। ग्रामीणों के अनुसार शव को देखने से लग रहा है कि उसे सात-आठ दिन पूर्व ही यहां गाड़ा गया होगा। मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो पाई।