जमीन विवाद में मारपीट, दो घायल
गोड्डा : बसंतराय थाना क्षेत्र के लोचनी गांव में बुधवार की शाम भूमि विवाद में मारपीट हो गई। इसमें ऊषा
गोड्डा : बसंतराय थाना क्षेत्र के लोचनी गांव में बुधवार की शाम भूमि विवाद में मारपीट हो गई। इसमें ऊषा देवी (35 वर्ष) और उसके पुत्र पप्पू साह (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर दिया। उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है। लोचनी गांव निवासी शुक्र साह ने गांव में ही एक कठ्ठा जमीन खरीदी थी। बुधवार को उनके पुत्र पप्पू साह और उनकी पत्नी ऊषा देवी घर बनवा रहे थे। इसी दौरान उनके रिश्तेदार सिकंदर साह, राजू साह, दुर्गा साह, जीतन साह आदि ने आकर काम रोक दिया। विरोध करने पर परिवार के तीनों सदस्यों के साथ मारपीट की जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में गांव वालों ने उन्हें सदर अस्पताल लाया। बसंतराय थाना प्रभारी जनार्दन ¨सह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।