टोल टैक्स मामले में मंत्री ने लगायी फटकार
गिरिडीह : नगर विकास व परिवहन मंत्री सीपी ¨सह ने शुक्रवार को नये परिसदन में विभागीय अधिकारियों के साथ
गिरिडीह : नगर विकास व परिवहन मंत्री सीपी ¨सह ने शुक्रवार को नये परिसदन में विभागीय अधिकारियों के साथ नगर विकास और यातायात व्यवस्था की बिन्दुवार समीक्षा की। इस दौरान नगर पर्षद के पार्षदों की शिकायत पर मंत्री ने टोल टैक्स वसूली में पुराने संवेदक को वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद 83 दिन का अवधि विस्तार देने पर कड़ी फटकार लगायी। कहा कि यदि इसमें नियमों की अनदेखी हुई तो सरकारी राजस्व की हानि होने पर इसका भुगतान कार्यपालक पदाधिकारी को अपने वेतन से करना होगा। यह विभागीय जांच का विषय है।
समीक्षा के क्रम में पार्षदों की ओर से शिकायतों का पु¨लदा थमाया गया था। कहा गया कि पार्षदों को नप के अधिकारियों से मिलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। कनीय अभियंता फोन नहीं उठाते हैं। जलापूर्ति व्यवस्था देख रहे कनीय अभियंता पर पार्षदों ने कई गंभीर आरोप भी लगाए।
मंत्री ने कहा कि नप को अपने राजस्व वृद्धि अभियान में तेजी लाना होगा। आय स्त्रोत बढ़ने से ही शहरी आबादी को बेहतर सेवा देने में नप समक्ष होगी।
समीक्षा के दौरान आवास योजना, जलापूर्ति, सीवरेज ड्रेनेज परियोजना के लिए जमीन की उपलब्धता सहित परिवहन विभाग के राजस्व संग्रह लक्ष्य की भी समीक्षा की गयी। इस दौरान नप अध्यक्ष दिनेश यादव, कार्यपालक पदाधिकारी एनके प्रसाद, डीटीओ रवि कुमार विक्रम, प्रमोद कुमार, सुनील श्रीवास्तव मौजूद थे।