निकल गयी राशि, नहीं बना भवन
झारखंडधाम (गिरिडीह) : परसन क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाराजोरी में काफी अनियमितता बरतने का म
झारखंडधाम (गिरिडीह) : परसन क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाराजोरी में काफी अनियमितता बरतने का मामला प्रकाश में आया है। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को नियमित मध्याह्न भोजन नहीं दिया जाता है। संबंधित विभाग की मिलीभगत से शिक्षक स्कूल की राशि का बंदरबाट करते हैं। भवन निर्माण की पूरी राशि की निकासी कर ली गयी है और भवन आधा अधूरा छोड़ दिया गया है। किचन शेड की राशि की भी निकासी हो चुकी है, लेकिन किचन शेड बना नहीं। रसोइया सुदामा देवी तथा मीना देवी को मानदेय देने में सचिव तथा अध्यक्ष मनमानी करते हैं। उपमुखिया खूबलाल साव, ग्रामीण रामदेव यादव, मो. कलाम, मो. हैदर, मुखिया भीम महतो, टेकलाल यादव, मो. सद्दाम आदि ने कहा कि विद्यालय में सचिव मनमानी बंद करे। बीईईओ अग्नेश सोरेन ने कहा कि यदि इस तरह की शिकायत है तो जांच कर कार्रवाई होगी।