हत्यारोपियों को बचा रही पुलिस
बिरनी (गिरिडीह) : प्रखंड के पोखरिया निवासी झाविमो नेता राजेंद्र राम की पुत्री बीए की छात्रा दीपा कुम
बिरनी (गिरिडीह) : प्रखंड के पोखरिया निवासी झाविमो नेता राजेंद्र राम की पुत्री बीए की छात्रा दीपा कुमारी के परिजनों ने हत्यारोपियों की रक्त जांच के लिए फिर से अपने सामने नमूना लेने की मांग की है। इसे लेकर एसपी सहित डीजीपी को आवेदन दिया गया है। आवेदन में कहा गया है कि बिरनी के अनुसंधान पदाधिकारी आरबी पासवान हत्या के आरोपी विष्णु कांत पांडेय, विकास राय, शांतनु कुमार ¨सह, मंटू कुमार वर्मा को बचाने में लगे हुए हैं। उक्त आरोपियों का रक्त जांच के लिए नमूना लेने का आदेश मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने बिरनी पुलिस को आदेश दिया है। अनुसंधान पदाधिकारी उक्त चारों आरोपियों को रक्त का नमूना लेने के लिए शनिवार को सदर अस्पताल ले गए।
सदर अस्पताल से अनुसंधान पदाधिकारी ने मृतका के पिता को दूरभाष पर सूचना देकर वहां बुलाया। कहा कि अस्पताल पहुंचते ही अनुसंधान पदाधिकारी एक कागज पर हस्ताक्षर करने के लिए कहने लगे। इस पर उन्होंने आरोपियों का अपने सामने रक्त नमूना लेने की बात कही, लेकिन पदाधिकारी ने कहा कि नमूना ले लिया गया है। हस्ताक्षर करने से मना करने पर उक्त पुलिस पदाधिकारी दुर्व्यवहार करने लगे। इससे साफ जाहिर होता है कि अनुसंधान पदाधिकारी हत्यारोपियों को बचा रहे हैं। कहा कि पुत्री की हत्या होने में 15 माह बीत गए, लेकिन अभी तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया है। कहा है कि इस तरह के मामले में पीड़ित परिजन के सामने ही नमूना लेने का नियम है। अनुसंधान पदाधिकारी मृतका के परिवार को बरगला कर हत्यारोपियों को बचा रहे हैं।
वर्जन
हत्यारोपियों से रक्त का नमूना सोमवार को गिरिडीह सदर अस्पताल में लिया जाएगा। कहने वाले कुछ भी कहें, लेकिन आरोप बेबुनियाद है। रक्त जांच के लिए नमूना नहीं लिया गया है।
आरबी पासवान, अनुसंधान पदाधिकारी