सड़क जाम करना पड़ा महंगा
बिरनी (गिरिडीह) : बिरनी में सड़क जाम करना मुखिया प्रत्याशी समेत ग्रामीणों को काफी महंगा पड़ा। जाम करन
बिरनी (गिरिडीह) : बिरनी में सड़क जाम करना मुखिया प्रत्याशी समेत ग्रामीणों को काफी महंगा पड़ा। जाम करने वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ बिरनी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बाइक की टक्कर में महिला की मौत के बाद सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला का शव सड़क पर रख कर रोड जाम कर दिया था। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की गई थी।
जानकारी के मुताबिक प्राथमिकी में अरारी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी डबरी के मुकुंद मुरारी, पंसस प्रत्याशी मरकोडीह के संदीप साव समेत 17 लोगों को नामजद व 150-200 अज्ञात को शामिल किया गया है। प्राथमिकी में कहा कि लोगों ने सड़क पर शव रख कर नाजायज तरीके से पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, आवागमन तथा जनजीवन को तीन घंटे तक प्रभावित किया।
प्राथमिकी में सुनील वर्मा, मनोज साव, राजकुमार साव, धर्मदेव साव, अजय साव, नवलकिशोर प्रसाद आदि नामजद हैं। प्रत्याशी मुकुंद मुरारी ने बताया कि रोड जाम स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि जनहित के लिए किया गया था। महिला की मौत के बाद बाइक चालक को गिरफ्तार करने व मृतक परिजन के लिए मुआवजा की मांग कर रहे थे। बाइक चालक को इलाज के बाद दलाल बिचौलियों ने भगा दिया था। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजा व चालक को गिरफ्तार की मांग कर रहे थे। थाना प्रभारी ने कहा कि नामजद व अन्य लोगों का गिरफ्तारी होगी।