खाद्य सुरक्षा की सूची में गड़बड़ी
गावां (गिरिडीह) : धनवार के विधायक राजकुमार यादव ने गुरुवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के राशन कार्ड
गावां (गिरिडीह) : धनवार के विधायक राजकुमार यादव ने गुरुवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के राशन कार्ड में गड़बड़ी और शौचालय निर्माण में अनियमितता समेत कई अन्य मुद्दों को लेकर गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष धरना दिया। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्ड बनाने में अनियमितता बरती गई।
वर्तमान में जिस सूची के आधार पर राशन कार्ड बांटने का काम हो रहा है, उसमें शिक्षक, डीलर, व्यवसायी आदि के नाम भरे पड़े हैं। गरीबों का नाम राशन कार्ड की लिस्ट से गायब है। कुछ पंचायतों में मुखिया और उनके सभी परिजन का नाम है, लेकिन निर्धन तबके के लोग सूची से नदारद हैं। कई मुहल्लों के एक भी व्यक्ति का नाम सूची में नहीं है।
कहा कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने निर्मल भारत अभियान के तहत बनवाए गए शौचालय निर्माण में भी भारी गड़बड़ी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस मामले की भी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने नए भवन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को शिफ्ट नहीं कराए जाने पर नाराजगी जताई और कहा कि करोड़ों की राशि से बना भवन बेकार पड़ा है, जबकि स्वास्थ्य केंद्र जर्जर भवन में चलाया जा रहा है।
कहा की 11:30 बजे तक तक प्रखंड कार्यलय में कर्मियों का नहीं आना बेहद ¨चता का विषय है। कर्मी अपने कार्य संस्कृति में सुधार लाएं। धरना के बाद उन्होंने बीडीओ को मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। मौके पर पवन चौधरी, महेश कुमार, दिनवा देवी, सुधीर कुमार, अमतरो पंसस बलदेव तुरी आदि उपस्थित थे।