प्रेम प्रसंग के चक्कर में डीलर को उठाया
बगोदर (गिरिडीह) : बगोदर थाना क्षेत्र के बालक (मोदीडीह) के डीलर मनोज मुंडा का अपहरण प्रेम प्रसंग के च
बगोदर (गिरिडीह) : बगोदर थाना क्षेत्र के बालक (मोदीडीह) के डीलर मनोज मुंडा का अपहरण प्रेम प्रसंग के चक्कर में किया गया था। उसका तिरला की किसी महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसे सबक सिखाने के लिए अगवा किया गया, फिर मारपीट कर बुधवार की रात अलगडीहा के पास स्थित क्रशर के समीप छोड़ दिया गया।
इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो उसे उठाकर थाना ले आई। पूछताछ के क्रम में यह मामला प्रेम प्रसंग का निकला। बगोदर थाना प्रभारी गोपाल ¨सह ने बताया कि डीलर का अपहरण पैसे के लिए नहीं बल्कि प्रेम प्रसंग के कारण किया गया था। यह उसके बयान से भी स्पष्ट हो चुका है। हालांकि, पुलिस ने डीलर के पिता जगदीश मुंडा के आवेदन पर अपहरण का मामला दर्ज किया था।
पुलिस प्रारंभ से ही इस मामले को संदिग्ध मान रही थी। मुक्त हुए मनोज मुंडा ने बताया कि मंगलवार की रात वह तिरला से बाइक से अपने घर जा रहा था कि बीच रास्ते में आठ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। उसके चेहरे पर कपड़ा बांध दिया गया था। इससे वह अगवा करनेवालों को पहचान नहीं पाया।
उनलोगों ने फिरौती के लिए दो लाख रुपये की मांग की और मारा-पीटा। फिर बुधवार की रात अलगडीहा क्रशर के पास छोड़ दिया। उसका मोबाइल और बाइक की चाबी भी ले ली। बता दें कि मंगलवार की रात उसका अपहरण हुआ था।