सरकार के फैसले का स्वागत
बनियाडीह (गिरिडीह) : आदित्य राज एंड जोहार झारखंड प्रोडक्शन के सदस्यों की बैठक बुधवार को बरगंदा में ह
By Edited By: Published: Wed, 30 Sep 2015 09:35 PM (IST)Updated: Wed, 30 Sep 2015 09:35 PM (IST)
बनियाडीह (गिरिडीह) : आदित्य राज एंड जोहार झारखंड प्रोडक्शन के सदस्यों की बैठक बुधवार को बरगंदा में हुई। झारखंड के मुख्यमंत्री की ओर से झारखंड फिल्म एक्ट को कैबिनेट में वापस लेने के फैसले का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के इस फैसले से राज्य के छोटे-छोटे निर्माताओं को काफी सहूलियत होगी। यहां के कलाकारों को रोजगार भी मिलेगा। बैठक में निर्माता ब्रजमोहन तुरी, निर्देशक संजय भारती, गीतकार मुकेश सावन आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें