गांडेय में बारिश से बहा चेकडैम
गांडेय (गिरिडीह) : झरघटा पंचायत के गोसाई टोला स्थित पतरी नदी में लाखों की लागत से बना चेकडैम गुरुवार
By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 06:53 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 06:53 PM (IST)
गांडेय (गिरिडीह) : झरघटा पंचायत के गोसाई टोला स्थित पतरी नदी में लाखों की लागत से बना चेकडैम गुरुवार की रात हुई तेज बारिश को नहीं झेल पाया। चेकडैम टूट गया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चेकडैम निर्माण में काफी घटिया सामग्री लगाई जा रही थी। मना करने के बाद भी सुधार नहीं हुआ।
यह चेकडैम वर्ष 2005-06 में लघु सिंचाई विभाग की ओर से बनाया गया था। स्थानीय मुखिया प्रकाश यादव ने कहा कि चेकडैम निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था। कार्य में लगे जेई ने काफी मनमानी की थी। प्रशासन इसकी जांच कराए। ग्रामीण सुरेंद्र यादव, महेंद्र वर्मा, एंथोनी स्वामी, निकोल्स टुडू, बासदेव आदि ने बताया कि चेकडैम बहने से किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें