सीएम ने की नप के कार्यो की समीक्षा
गिरिडीह : रांची में गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूबे के सभी नगर पर्षद अध्यक्षों एवं कार्यपाल
गिरिडीह : रांची में गुरुवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सूबे के सभी नगर पर्षद अध्यक्षों एवं कार्यपालक पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यो की समीक्षा की। इस दौरान नगर विकास मंत्री सीपी सिंह और विभागीय सचिव अरुण सिंह भी उपस्थित थे। सीएम ने सुविधा एवं संसाधन बढ़ाने के अलावा होल्डिंग टैक्स की वसूली को गति देने की हिदायत दी।
नप अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि नप का राजस्व बढ़ाना जरूरी है तभी सुविधा में बढ़ोतरी की जा सकती है। उन्होंने बताया कि सीएम ने सभी जिलों के नगर पर्षद के कार्यो की समीक्षा की। इस क्रम में सीएम दास ने वर्ष 2017 तक शहरी क्षेत्र के सभी घरों में शौचालय निर्माण और 2019 तक शहरी आवास योजना का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
सीएम ने कहा कि नगर पर्षद चलाने के लिए आय का स्रोत बढ़ाएं। अपनी आय से ही नप को चलाना सुनिश्चित करें। होल्िडग एवं होर्डिग टैक्स वसूली में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति के लिए पाइपलाइन का विस्तार करें। बिजली समस्या के कारण जलापूर्ति बाधित होने की बात पर सीएम ने कहा कि इसके लिए जेनरेटर की व्यवस्था होगी।