सीमेंट गोदाम की छत गिरी, राजमिस्त्री की मौत
सरिया (गिरिडीह) : सरिया शाति धर्म कांटा परिसर स्थित सीमेंट गोदाम की छत गिरने से वहां राज मिस्त्री का
सरिया (गिरिडीह) : सरिया शाति धर्म कांटा परिसर स्थित सीमेंट गोदाम की छत गिरने से वहां राज मिस्त्री का काम कर रहे पचम्बा गांव निवासी 50 वर्षीय नूनचंद ठाकुर की मौत हो गई।
बताया गया कि गत दस दिन से वह गोदाम में खंभा बनाने का काम कर रहा था। सोमवार को काम करने के दौरान छत का बड़ा हिस्सा उसके ऊपर आ गिरा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सीमेंट गोदाम सरिया के संतोष जैन का बताया गया। मृतक की पत्नी सोनिया देवी और बेटी घटनास्थल पर दहाड़े मार कर रो रही थीं।
राजमिस्त्री की मौत के बाद पचम्बा के ग्रामीण समेत कई दलों के नेताओं ने संतोष जैन से मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने और घटना स्थल पर नहीं आने से लोगों ने आक्रोशित हो कर सरिया-बगोदर रोड को धर्म कांटा के पास जाम कर दिया, जिससे आवागमन ठप हो गया। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था। इस बाबत सरिया थाना प्रभारी केएन सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।