प्रेमी से शादी रचाने आई, पहुंची अस्पताल
बिरनी (गिरिडीह) : प्रेमी से विवाह रचाने मध्य प्रदेश के सतना से बिरनी के सुईयाडीह पहुंची युवती की स्थ
बिरनी (गिरिडीह) : प्रेमी से विवाह रचाने मध्य प्रदेश के सतना से बिरनी के सुईयाडीह पहुंची युवती की स्थिति गंभीर है। वह जहां सदर अस्पताल में भर्ती है, वहीं प्रेमी सुईयाडीह निवासी सह प्रज्ञा केंद्र संचालक विक्रम आनंद राय फरार हो गया।
बताया गया कि युवती भूखे-प्यासे प्रेमी विक्रम की आस में उसके घर के बाहर 24 घटे तक बैठी रही। इससे उसकी स्थिति गंभीर होने लगी। इसे देख बिरनी पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से बेहोशी हालत में गुरुवार की देर शाम उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहा उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में उसकी देखरेख के लिए ग्रामीण और बिरनी की महिला चौकीदार है।
बता दें कि वी बुधवार की शाम करीब 6 बजे सुईयाडीह अपने प्रेमी के घर पहुंची थी। उसने कहा कि वह विक्रम से शादी करेगी या फिर उसके घर के सामने से उसकी अर्थी उठेगी। विक्रम ने उसे मोबाइल पर मैसेज कर घर बुलाया है। यदि विक्रम उससे शादी नहीं करेगा तो वह दूसरा रास्ता निकालेगी।
विक्रम से उसकी दोस्ती फेसबुक पर हुई थी। फिर दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई। दोनों के बीच प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी को खोजते हुए बीते 9 अप्रैल को बिरनी प्रखंड प्रज्ञा केंद्र पहुंच गई। उसने प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।
विक्रम के जेल जाने के बाद उसके माता-पिता ने युवती से संपर्क कर विवाह करने की बात कहकर समझौता किया। इसके बाद 29 अपै्रल को विक्रम जेल से बाहर आया था। जेल से बाहर निकलते ही विक्रम और उसके माता-पिता शादी करने से इन्कार करने लगे। इस पर युवती विवाह के लिए गाव में जाकर प्रेमी के घर के बाहर धरना पर बैठ गई। थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार ने बताया कि प्रेमी के पिता रतन प्रसाद राय को गिरफ्तार कर थाना लाया गया है। समझौता के अनुसार यदि दोनों की शादी नहीं हुई तो कार्रवाई की जाएगी।