प्रखंड कार्यालय परिसर से बाइक गायब
निमियाघाट (गिरिडीह) : डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से गुरुवार को एक बाइक गायब हो गई। बताया गय
By Edited By: Published: Fri, 29 May 2015 06:30 PM (IST)Updated: Fri, 29 May 2015 06:30 PM (IST)
निमियाघाट (गिरिडीह) : डुमरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से गुरुवार को एक बाइक गायब हो गई। बताया गया कि डुमरी प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित जनसेवक आशीष उपाध्याय ने अपनी मोटरसाइकिल (जेएच11एफ-6252) को कार्यालय परिसर में खड़ा किया था। दोपहर करीब एक बजे वे कुछ कागजात निकालने बाइक के पास गए, लेकिन वह नहीं मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चल पाया। भुक्तभोगी ने डुमरी थाना में आवेदन देकर घटना की जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें