ग्रामीणों ने बचायी हिरण की जान
पालगंज (गिरिडीह) : पीरटाड़ के कुम्हरलालो गाव में मंगलवार की सुबह हिरण का एक बच्चा कुएं में कूद गया, ज
By Edited By: Published: Tue, 21 Apr 2015 09:09 PM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 09:09 PM (IST)
पालगंज (गिरिडीह) : पीरटाड़ के कुम्हरलालो गाव में मंगलवार की सुबह हिरण का एक बच्चा कुएं में कूद गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने निकालकर वन विभाग को सौंप दिया। बताया गया कि पालगंज होते हुए हिरण कुम्हरलालो पहुंचा और एक कुएं में कूद गया। पालगंज से ही कई लोग उसका पीछा कर रहे थे। इसी क्रम में छलाग लगाते हुए हिरण कुएं में कूद गया, जिससे वह घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने उसे कुएं से निकालकर प्राथमिक उपचार किया। लोगों ने बताया कि हिरण पारसनाथ की ओर से भागकर इधर आ रहा था। भैरव वर्मा, जामुन वर्मा, राजेश वर्मा, राकेश वर्मा, बुधदेव रजक, संजय वर्मा, बसंत वर्मा, रवींद्र श्रीवास्तव, लालू आदि ने हिरण की जान बचायी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें