विषाक्त भोजन खाने से एक की मौत
तिसरी (गिरिडीह) : तिसरी थानांतर्गत नैयाडीह गांव में पुआ-पकौड़ी खाने के चक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो
तिसरी (गिरिडीह) : तिसरी थानांतर्गत नैयाडीह गांव में पुआ-पकौड़ी खाने के चक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक गंभीर है। दोनों दोस्त ढीबरा चुनने सुरंगी पहाड़ी गए थे। ग्रामीणों ने गंभीर हालत में सहदेव पंडित (55) को देवरी प्रखंड के बेलाटाड़ मिशन अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार नैयाडीह के सुलेमान मियां (55) रोज की तरह सुरंग पहाड़ी ढीबरा चुनने जलपान लेकर गया था। ढीबरा चुनने के दौरान करीब 12 बजे अपने दोस्त सहदेव पंडित आदि के साथ बैठा। सुलेमान मिया ने घर से लाए पकौड़ी-पुआ को दोस्त सहदेव पंडित को भी खाने के लिए दिया। खाने के बाद सुलेमान मियां की मौत मौके पर ही मौत हो गयी। सहदेव पंडित की भी हालत खराब होने लगी।
बेलाटांड़ में इलाजरत सहदेव पंडित और उसकी पत्नी रूपमणि देवी ने बताया कि सुलेमान मियां का दिया हुआ पकौड़ी और पुआ खाने के बाद मुंह सूखने लगा और चक्कर आने लगा। थाना प्रभारी विनोद उरांव ने कहा कि सुलेमान मियां की मौत दिल का दौरा पड़ने से होने की सूचना है।