पीरटांड़ में जलापूर्ति योजना ठप
पालगंज (गिरिडीह) : पीरटाड़ प्रखंड की खरपोका पंचायत केकानकोडीह में लाखों की लागत से बनी पानी टंकी शोभा
पालगंज (गिरिडीह) : पीरटाड़ प्रखंड की खरपोका पंचायत केकानकोडीह में लाखों की लागत से बनी पानी टंकी शोभा की वस्तु बनकर रह गयी है। शुरू होने के मात्र तीन दिन बाद से ही यहा जलापूर्ति बंद है। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोग जलापूर्ति योजना को फेल बता रहे हैं।
कहा कि यह योजना केवल ठेकेदारी तक सिमट कर रह गयी है। लाखों खर्च होने के बाद भी यहां के लोग पानी को तरस रहे हैं। ऐसे में गर्मी भी दस्तक दे चुकी है। जलापूर्ति शुरू कराना अनिवार्य हो गया है। स्थानीय मुखिया सदाकत अली ने कहा कि पीरटांड़ की सभी जलापूर्ति योजनाएं दम तोड़ रही हैं। ठेकेदार ने केवल लीपापोती की। अब इसे कोई देखने तक नहीं आ रहा है।
इस बाबत कनीय अभियंता बबलू हासदा ने कहा कि मोटर खराब रहने के कारण जलापूर्ति बंद है। इसे जल्द बनाया जाएगा। अब सवाल यह उठता है कि पीरटांड़ के चिरकी, कुम्हरलालो, खरपोका आदि जगहों पर बनी सभी टंकी का मोटर खराब क्यों पड़ा है, आखिर इसे बनाया क्यों नहीं जाता।