ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा पर जोर
गिरिडीह : झारनेट सभागार में सोमवार को सूबे के प्रधान स्वास्थ्य सचिव के विद्यासागर ने जिले में चल रहे
By Edited By: Published: Mon, 30 Mar 2015 08:40 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2015 04:41 AM (IST)
गिरिडीह : झारनेट सभागार में सोमवार को सूबे के प्रधान स्वास्थ्य सचिव के विद्यासागर ने जिले में चल रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की शीर्षवार समीक्षा की। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. एस सन्याल एवं डीपीएम राज्यवर्धन प्रसाद ने जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की उन्हें विस्तृत जानकारी सहित प्रतिवेदन प्रदर्शित किया।
समीक्षा के दौरान असाध्य रोग के लिए दी जानेवाली अनुदान योजना, स्वास्थ्य बीमा योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सहित अन्य कार्यक्रमों पर अधिकारियों से प्रधान सचिव ने विस्तार से चर्चा की। वीडियो संवाद के माध्यम से की गयी समीक्षा में अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अधिक सक्रियता दिखाने का निर्देश दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें