ृकृषि क्षेत्र में आगे बढ़ें किसान : चेयरमैन
गिरिडीह : भूमि संरक्षण विभाग की ओर से कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत सैकड़ों किसानों के ब
गिरिडीह : भूमि संरक्षण विभाग की ओर से कृषि यांत्रिकीकरण प्रोत्साहन योजना के तहत सैकड़ों किसानों के बीच कृषि यंत्र व उपकरणों का वितरण किया गया।
रविवार को विभाग के कार्यालय परिसर में शिविर में जनप्रतिनिधियो ने किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने और कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उनके हित में सरकार की ओर से की जा रही पहल की जानकारी भी दी।
जिप अध्यक्ष मुनिया देवी ने कहा कि सरकार कृषि को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है। किसान इसका लाभ उठाएं और कृषि के क्षेत्र में आगे बढ़ें। जो उपकरण दिये जा रहे हैं, उनका उपयोग कृषि कार्य में करें। विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि कृषि और किसानों के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार गंभीर हैं। सरकार किसानों के लिए कई योजना चला रही है। गांडेय विधायक प्रो. जय प्रकाश वर्मा ने कहा कि किसानों के हित के लिए सरकार भी गंभीरता पूर्वक पहल कर रही है।
जिला कृषि पदाधिकारी विजय कुमार ने कहा कि परंपरागत तरीके से खेती करने में अधिक लागत आती है। समय पर खेती भी नहीं हो पाती है। इसी को ध्यान में रखकर ही अनुदानित दर पर उपकरण दिए जा रहे हैं। भूमि संरक्षण पदाधिकारी सीएच बाड़ा ने बताया कि इस शिविर में ट्रैक्टर, पावर ट्रिलर, पंप सेट, सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिलर, क्लीनर कम ग्रेडर सहित अन्य उपकरणों का वितरण किया जा रहा है। लाभुकों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया गया है। बाद के किसानों के प्रतीक्षा सूची में रखा गया है। आने वाले समय में इसका लाभ मिलेगा।
शिविर में सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी राजीव कुमार, कृषि अभियंता शशि रंजन, समेत सुरेंद्र शर्मा, अनुज कुमार, सन्नी देव आदि मौजूद थे।