Move to Jagran APP

विवादित रास्ता का लिया जायजा

बिरनी (गिरिडीह) : प्रखंड के तेतरिया सलैडीह में विवादित रास्ता से रामनवमी का जुलूस निकालने के सवाल पर

By Edited By: Published: Mon, 23 Mar 2015 09:21 PM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2015 09:21 PM (IST)
विवादित रास्ता का लिया जायजा

बिरनी (गिरिडीह) : प्रखंड के तेतरिया सलैडीह में विवादित रास्ता से रामनवमी का जुलूस निकालने के सवाल पर दो समुदाय के बीच कई वर्षो से चल रहे विवाद को लेकर सोमवार को बोकारो आइजी तदाशा मिश्रा और हजारीबाग डीआइजी उपेंद्र कुमार यहां पहुंचे। उनके साथ एसडीपीओ गिरिडीह राजकुमार मेहता एवं बगोदर-सरिया एसडीओ केके सिंह भी थे। इस दौरान आइजी मिश्रा ने विवादित रास्ता का निरीक्षण कर ग्रामीणों को आपस में मिल-बैठकर विवाद सुलझाने की बात कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि स्थानीय ग्रामीण आपस में बैठकर मामले का हल निकालें। त्योहार सभी समुदाय का होता है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को कई बार मौका दिया गया। अब प्रशासन यदि इसमें पहल करेगा तो ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाएगी। उच्च न्यायालय में दायर जनहित याचिका के अनुसार कोर्ट के निर्देश पर उपायुक्त को जो आदेश आएगा, वह मान्य होगा।

कहा कि आपस में भाईचारा बनाकर सभी पर्व को शातिपूर्वक मनाएं। विवाद से किसी गाव और क्षेत्र का विकास नहीं होता। उन्होंने दोनों समुदाय से मिलजुल कर रहने की अपील की। मौके पर बीडीओ सह सीओ विजय कुमार, थाना प्रभारी कामेश्वर कुमार, सरिया थाना प्रभारी केएन सिंह, एसआइ आरबी पासवान, विकास कुमार, एस आलम, मनकुमार राम आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.